सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

बीते 15 जनवरी को रसलपुर गांव निवासी स्व दिलीप सहनी के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी.

भगवानपुर. बीते 15 जनवरी को रसलपुर गांव निवासी स्व दिलीप सहनी के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक युवक का शव गांव आते ही शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी. वहीं परिजनों के चीख व चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. शव में लिपटी हुई मृतक की मां किरण देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक दो भाइयों में बड़ा था. बड़े पुत्र के मौत के बाद विधवा मां बेसहारा हो गयी. विदित हो कि बीते 15 जनवरी को औगान गांव स्थित बीएसएनएल टावर के पास पिपरा समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसमें सोनू का मौत इलाज के दौरान रविवार को हो गया. वहीं इसकी जानकारी मिलते ही निवर्तमान मुखिया मुन्ना सहनी, वार्ड सदस्य सत्यदेव सहनी, दुर्गेश कुमार, अर्जुन कुमार, नीतीश कुमार, मनकेश कुमार आदि ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन से सरकारी सहायता देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >