अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का महापौर ने दिया निर्देश

शहर की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर एवं महापौर पिंकी देवी ने व्यापक शहर भ्रमण कर पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की.

बेगूसराय. शहर की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर एवं महापौर पिंकी देवी ने व्यापक शहर भ्रमण कर पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की. इस दौरान अधिकारियों को लंबित कार्यों को हर हाल में जल्द पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया. सुबह करीब साढ़े सात बजे फलमंडी के समीप से भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. निरीक्षण के दौरान फलमंडी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने पर जोर दिया गया. टीम ने मुख्य बाजार, पटेल चौक, फलमंडी, स्टेशन रोड, पावर हाउस रोड, मस्जिद चौक, जागीर मोहल्ला, कर्पूरी स्थान समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया. स्टेशन रोड स्थित मुख्य नाले को एनएच-31 के नाले से जोड़ने का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं जागीर मोहल्ला में चल रही योजना के तहत नाला निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने तथा मस्जिद चौक के समीप नाले के जुड़ाव को सुनिश्चित करने को कहा गया. मेन रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी पर भी अधिकारियों ने चिंता जताई. निर्देश दिया गया कि कार्य में तेजी लाई जाए और जहां-जहां सड़क तोड़ी गई है, उसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि आवागमन बाधित न हो. शहर भ्रमण के दौरान पूर्व मेयर संजय कुमार, नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, उपनगर आयुक्त ओसामा इब्न मंसूर, सहायक अभियंता, सहायक लोक स्वच्छता एवं अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सूरज कुमार, सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक, कनीय अभियंता, प्रभारी कर दारोगा, कर संग्राहक तथा पीदास कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >