Begusarai News : डीआरएम ने बरौनी जंक्शन का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Begusarai News : पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल डीआरएम विवेक भूषण सूद रविवार को मंडल के अधिनस्थ अधिकारियों की टीम के साथ अपने विशेष सैलून ट्रेन से बरौनी जंक्शन पहुंचे.

बरौनी. पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल डीआरएम विवेक भूषण सूद रविवार को मंडल के अधिनस्थ अधिकारियों की टीम के साथ अपने विशेष सैलून ट्रेन से बरौनी जंक्शन पहुंचे. इस दौरान उनके द्वार बरौनी जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर साफ सफाई, पेय जल की व्यवस्था, यात्री ठहराव की व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. वहीं उन्होंने क्रु लाॅबी पहुंचकर ट्रेनों के परिचालन संबंधित जानकारी ली और उपस्थित लोको पायलट और सह लोको पायलट को सुरक्षित ट्रेन परिचालन के बारे में निर्देश दिये.

किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई का निर्देश

इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी को यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी को लेकर निर्देश दिये कहा कि यात्री सुविधा में 24 घंटा बिजली, खानपान, पेयजल, स्टेशन साफ सफाई, सुरक्षा आदि के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिकायत पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये. वहीं जानकारी के मुताबिक डीआरएम सोनपुर रविवार की देर शाम गढ़हरा स्काउट एंड गाइड के आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्मो, क्रू लॉबी, वाशिंग पीट, रनिंग रूम एवं बरौनी जंक्शन पर हो रहे निर्माण कार्य आदि का भी निरीक्षण किया. मौके पर स्थानीय अधिकारियों के साथ साथ मंडल के अधिकारी भी मौजूद थे. बताते चलें कि डीआरएम के बरौनी जंक्शन पर आने की सूचना से स्थानीय रेल अधिकारी की टीम में हड़कंप की स्थिति थी. जो डीआरएम के जाने के बाद खत्म हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >