बेगूसराय. एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्य जिले के सभी पंचायतों में तेज गति से किया जा रहा है. सभी पंचायतों में किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी द्वारा किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, बेगूसराय को सभी पंचायतों में हो रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी किसानों के बीच सघन जन-जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को कैम्प तक लाने तथा फार्मर रजिस्ट्री कार्य में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी फार्मर रजिस्ट्री के लिए आयोजित कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुए थे और इस बार भी सभी पंचायतों में मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुनः पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन गया है, ताकि सभी पात्र किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन करवा सकें. किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr के माध्यम से घर बैठे फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व में सीएससी, वसुधा केंद्रों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री के लिए जाने वाले 15 रुपये के सेवा शुल्क को राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार समाप्त कर दिया गया है. अब किसानों से फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा. इस सेवा शुल्क का वहन संबंधित विभाग द्वारा किया जायेगा, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.