बेगूसराय. संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने तिरंगा झंडा फहराया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये. बच्चों की इन मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम ने वहाँ उपस्थित सभी व्यक्तियों के मन को बरबस मोह लिया. प्राचार्य एवं शैक्षणिक निर्देशिका ने परेड का निरीक्षण किया एवं उनकी सलामी ली. झंडा फहराने के बाद प्राचार्य ने गणतंत्र दिवस मनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए बच्चों को संविधान की उपयोगिता को बताया और कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब हमलोग भारत के संविधान के अनुसार चलें. मौके पर विद्मायालय के सचिव अमिताभ कुमार ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और बताया कि बाबा साहेब आंबेडकर एवं महात्मा गांधी के बताए मार्गो पर चलकर ही देश का विकास संभव है. उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर सहयोगियों के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई.
बाबा साहेब आंबेडकर व महात्मा गांधी के बताये मार्गों पर चलकर ही देश का विकास संभव : अमिताभ

बाबा साहेब आंबेडकर व महात्मा गांधी के बताये मार्गों पर चलकर ही देश का विकास संभव : अमिताभ
Copied link
संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया.