36 घंटा बाद एक किशोर का शव बरामद, दूसरे की खोजबीन जार

09 मई को गांव के ही चार किशोर परवल तोड़ने के लिए बजलपुरा गंगा घाट के पास खेत में गये थे.

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बजलपुरा गंगा घाट पर परवल तोड़ कर आ रहे दो किशोर नौ मई शनिवार की दोपहर स्नान करने के दौरान गंगा नदी के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गये. घटना के 36 घंटा के बाद सोमवार की सुबह मधुरापुर बोल्डर घाट के पास से तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या 24 बिंद टोली निवासी शत्रुघ्न महतो का लगभग 12 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार का शव बरामद किया जा सका है. जबकि दूसरे किशोर वार्ड संख्या 25 निवासी गांगो महतो के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की बरामदगी के लिए एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार प्रयासरत हैं. बताते चलें कि 09 मई को गांव के ही चार किशोर परवल तोड़ने के लिए बजलपुरा गंगा घाट के पास खेत में गये थे. परवल तोड़कर वापस आने के क्रम में गंगा घाट पर स्नान करने लगा. इसी दौरान वह गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया. वहीं उसके साथ दो और किशोर थे जो इस घटना के बाद डर के मारे घर चला गया और दोनों के डूबने बारे में किसी को नहीं बताया. देर शाम होने पर गायब दोनों किशोर के परिजन अपने-अपने पुत्र को खोजने लगे. खोजने के दौरान शाम पांच बजे पता चला कि बजलपुरा गंगाघाट पर स्नान करने के दौरान गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया. घटना के संबंध में तेघड़ा सीओ रवि रंजन ने बताया कि एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है. दुसरे की तालाश जारी है. मृतक परिजन को सरकार द्वारा आपदा के तह मिलने वाली सहायता राशि सारी कानूनी औपचारिकता उपरांत दी जाएगी. वहीं तेघड़ा थाना पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार मिश्र ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >