Begusarai News : तैलिक वैश्य संघ, बखरी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष अरविंद साहू ने की, जबकि संचालन संघ के मंत्री कृष्ण कांधा कुमार ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इस दौरान समाज की एकजुटता, शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया.
संघ में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों को मिला सम्मान
संघ में विशेष योगदान देने के लिए दिनेश साहू और राजों साहू को भामाशाह का चित्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने से अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है.
मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया. प्राची कुमारी, अमृता कुमारी, मीनू कुमारी, रिया कुमारी, विशाल कुमार, अनुपम कुमारी, साक्षी कुमारी, शिवम कुमार और मान्यता कुमारी को मोमेंटो एवं भामाशाह का चित्र देकर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान केवल उनकी उपलब्धि की सराहना नहीं है, बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी है.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा
अमीन और बिहार पुलिस में चयनित युवाओं के परिजनों को भी किया सम्मानित
कार्यक्रम में शिवम कुमार, जो अरवल जिले में अमीन के पद पर कार्यरत हैं, तथा बिहार पुलिस में नवनियुक्त पिंटू कुमार के परिजनों को भी मोमेंटो एवं भामाशाह का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. संघ के पदाधिकारियों ने युवाओं की उपलब्धियों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.
समाज की एकजुटता और प्रतिभाओं का सम्मान जरूरी : हीरा साहू
स्वागत भाषण देते हुए संघ के महामंत्री हीरा साहू ने सभी अतिथियों, समाज के लोगों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और प्रतिभाओं का सम्मान आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है.
शिक्षा, संस्कार और एकता को बताया समाज की ताकत
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संस्कार में निहित है. उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान केवल उनके अच्छे परिणाम की सराहना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास है. वहीं, सिधेश आर्य ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज को संस्कारित किया जा सकता है. सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है. उन्होंने कहा कि तेली-साहू समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने के बाद समाज में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है.
Also Read : आजादी के जश्न के बीच मेसकौर पीएचसी में गूंजी दो नवजात बेटियों की किलकारी, सामान्य प्रसव से हुआ जन्म
वक्ताओं ने युवाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम को अजय साहू, अमरनाथ साहू, अरविंद साहू, अशोक साहू, पार्षद मंजू देवी, नेहा कुमारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, एकता, प्रतिभा सम्मान और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला.
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में रामबाबू साह, रितेश साह, सुनील उर्फ पप्पू साह, दिनेश साहू, संतोष साह, ओमलाल साहू, अमित, मनीष, साहिल, अमन, रितेश, सुमित और राहुल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा
