बेगूसराय में मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न, 4,633 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

बेगूसराय जिले में मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा में कुल 4,868 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,633 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर कदाचारमुक्त माहौल सुनिश्चित किया.

Police Sub-Inspector Recruitment : बेगूसराय जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी.

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा

परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा भवन में प्रवेश सुबह 10:30 बजे तक ही दिया गया. मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच के साथ सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई. परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा.

15 केंद्रों पर 4,868 अभ्यर्थी हुए शामिल

जिले में कुल 9,501 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. इनमें 4,868 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,633 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया.

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा

परीक्षा बीपी प्लस टू स्कूल, बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल, एसके महिला महाविद्यालय, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली, श्री सीताराम प्लस टू विद्यालय रजौरा, ओमर बालिका प्लस टू विद्यालय, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय असुरारी, आरएमजी प्लस टू विद्यालय बीहट, जेके प्लस टू विद्यालय, एसबीएसएस कॉलेज, आरबीएसएस प्लस टू विद्यालय हरपुर, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पपरौर, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जेमरा, आरबीएसएस प्लस गर्ल्स विद्यालय बीहट तथा ज्ञान भारती परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ajit Begusarai

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >