बखरी के आवासीय ओबीसी कन्या उच्च विद्यालय में समस्तीपुर से छात्राओं का हुआ हस्तांतरण

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,बिहार के तहत संचालित अत्यंत पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय का स्थानांतरण बेगूसराय के बखरी प्रखंड के घाघरा में नवनिर्मित परिसर में किया गया.

बखरी. पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,बिहार के तहत संचालित अत्यंत पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय का स्थानांतरण बेगूसराय के बखरी प्रखंड के घाघरा में नवनिर्मित परिसर में किया गया. इसके पूर्व यह विद्यालय समस्तीपुर जिले के परिसर में संचालित किया जा रहा था.ज्ञात हो कि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत यह विद्यालय राज्य के प्रत्येक जिले में संचालित हैं.जिनमें वैसी छात्राओं का नामांकन होता है.जो राज्य की मूल निवासी हो और पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग से आती है.तथा जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम हो.इस बाबत अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी निशांत आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त विद्यालय बेगूसराय का इकलौता है.जहां कक्षा 6 से 12 तक की निःशुल्क शिक्षा दी जाती है.साथ ही उनके खाने-पीने,आवासन,खेलकूद तथा सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है.साथ ही विद्यालय में योग,संगीत,स्मार्ट क्लास जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं. उन्होंने बताया कि भवन निर्माण होने से पहले बेगूसराय के नामांकित छात्राओं को समस्तीपुर स्थित आवासीय ओबीसी कन्या प्लस 2 विद्यालय में पढ़ाई कराया जा रहा था.इसके बनते ही नवनिर्मित भवन में हस्तानांतरण सफलता पूर्वक किया गया है.उन्होंने कहा कि आगामी 9 फरवरी तक नामांकन हेतु इच्छुक छात्राओं का फॉर्म भरवाया जा रहा है.जहां छात्राओं को जाति,आवासीय,आय प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.नामांकन से संबंधित अधिक जानकारी हेतु बेगूसराय समाहरणालय स्थित विकास भवन के अंतर्गत जिला कल्याण कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है.इधर स्थानांतरण के दौरान छात्राओं ने बताया कि अपने गृह जिले के विद्यालय परिसर में आकर वे बहुत खुश हैं.इतने बड़े परिसर,छात्रावास,अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वर्ग कक्ष तथा खेल के मैदान को देखकर वे बहुत उत्साहित दिखीं. मौके पर जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी मो रिजवान अहमद, बेगूसराय सदर कल्याण पदाधिकारी अनंत कुमार,बलिया के अमरजीत सिंह,तेघड़ा के सुमित कुमार सुमन,विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार,आलोक कुमार,नवीन,लक्ष्मण सहित विभाग के कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >