बेगूसराय में AIYF-AISF का प्रतिरोध मार्च, नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Begusarai News : बेगूसराय में AIYF और AISF ने नीट पेपर लीक के विरोध में सोमवार को प्रतिरोध मार्च निकाला. कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक की हिरासत और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल उठाए. उन्होंने युवाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया.

Begusarai News : एआईवाईएफ और एआईएसएफ अंचल परिषद ने संयुक्त रूप से सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे भूख हड़ताल के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय में प्रतिरोध मार्च निकाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता नसीम रब्बानी ने की. मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर जताया विरोध

प्रतिरोध मार्च को संबोधित करते हुए एआईवाईएफ के जिला मंत्री धीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के विरोध में चल रहे भूख हड़ताल को समाप्त कराने के बजाय सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने अपराधियों की तरह हिरासत में लिया. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनके साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में हुई कथित व्यापक अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि संगठन इस मुद्दे पर सोनम वांगचुक के समर्थन में लगातार आवाज उठाता रहेगा और गांव-गांव जाकर युवाओं को जागरूक करेगा.

युवाओं को एकजुट कर आंदोलन चलाने की घोषणा

एआईवाईएफ के जिला सहसचिव रौशन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र और राज्य सरकारें युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आंदोलन करना होगा. संगठन ने गांव-गांव जाकर युवाओं को जागरूक करने और बड़े स्तर पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है.

शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया. इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि राजेन्द्र शर्मा, अनुभव कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद वहाब, मोहम्मद मेराज आबिदीन, अमर कुमार, हसीर सिंह, एआईएसएफ के उपाध्यक्ष मोहम्मद मेराज, मोहम्मद तमजीद, मोहम्मद आजाद, मणिकांत कुमार, मोन्टी कुमार, भार्गव कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : गोपालगंज के निर्देशक कमलेश मिश्र की फिल्म 'काकोरी' को मिलेगा 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sakil beg

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >