बहन को प्रताड़ित करने की सूचना पर पहुंचे भाई को पीट-पीट कर किया घायल, दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के सलेमपुर गांव में कलयुगी दामाद ने दहेज की मांग को लेकर अपने ससुर एवं दो साले को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के सलेमपुर गांव में कलयुगी दामाद ने दहेज की मांग को लेकर अपने ससुर एवं दो साले को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. स्थानीय लोग की पहल के बाद किसी तरह पीड़ित की जान बच सकी. मामले को लेकर लङकी के भाई रानी दो पंचायत बेगमसराय माट टोला गांव निवासी राम बली यादव का पुत्र शोभाकांत यादव ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है. उन्होंने आवेदन में बताया कि मैं अपनी बहन रिंकू कुमारी की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ विगत शादी तीन वर्ष पूर्व बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के भुथरी सलेमपुर गांव निवासी उमाकांत यादव के पुत्र रजनीश यादव से की थी. शादी के वक्त उपहार स्वरूप पां लाख रुपए एवं सोने के जेबरात,वर्तन, फर्नीचर भी दिए गए थे. लेकिन इन बीते वर्षों में आरोपियों के द्वारा लगातार मेरी बहन पर मायके वालों से दो लाख रुपए एवं और सोने के जेवर की मांग करने का दबाव बनाया जा रहा था. साथ ही लड़की के द्वारा नहीं मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी. विगत दिनों मेरी बहन को घर के अंदर कोठरी में बंद कर परिजनों द्वारा गले में फंदा लगाकर व बिजली का करंट लगाने का प्रयास किया जा रहा था. तभी किसी तरह मेरी बहन ने घटना की सूचना हमलोगो दिया कि अविलंब दो लाख रुपया लेकर आइये नहीं तो हमें ससुराल वाले जान से मार देंगे. जान से मारने की सूचना पाकर हम अपने भाई व पिताजी के साथ जब सलेमपुर गांव पहुंचा तो गाड़ी से उतरे ही थे कि रजनीश कुमार,उमाकांत यादव,नवीन कुमार ,नवनीत कुमार ,राम आधार यादव व मेरी बहन की सास,ननद आदि ने हमलोगों के साथ गाली-गलौच व मारपीट प्रारंभ कर दिया. जिसे हम सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए व स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के बछवाड़ा में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. पीड़ित ने बछवाड़ा थाना पुलिस से दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि मारपीट मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी की दर्ज की गयी है. मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की के पति व ससुर दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. शेष आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >