Begusarai News : बेगूसराय जिले के बीहट सिमरिया गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे एक युवक डूबकर लापता हो गया.लापता युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के रूपनगर वार्ड-4 निवासी विनोद साह के लगभग 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रोहित कुमार सिमरिया घाट स्थित एक होटल में काम करता था. काम करने के बाद वह सीढ़ी घाट के समीप गंगा स्नान करने के लिए गया हुआ था.उसी क्रम में गंगा की तेज लहर में बह गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोर पहुंचे और लापता युवक की तलाश जारी है.
गंगा स्नान के दौरान सिमरिया घाट में डूबकर लापता हुआ युवक, तलाश जारी

गंगा स्नान के दौरान सिमरिया घाट में डूबकर लापता हुआ युवक, तलाश जारी
Copied link
बेगूसराय जिले के बीहट सिमरिया गंगा घाट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई है. गंगा की तेज लहरों में बहने से यह हादसा हुआ. गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम युवक के शव की तलाश कर रही है.