छात्र की मौत के दूसरे दिन स्कूल में लटका रहा ताला

छात्र की मौत के दूसरे दिन नहीं खुला स्कूल, शिक्षकों में भय का माहौल

बछवाड़ा से डबलु कुमार की रिपोर्ट बछवाड़ा (बेगूसराय). बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र की अरवा पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जहानपुर में छात्र की मौत के बाद गुरुवार की सुबह विद्यालय में सन्नाटा छाया रहा. विद्यालय परिसर में एक भी बच्चा नजर नहीं आया. विद्यालय परिसर में ताला बंद है. बताते चलें कि विद्यालय के छठे क्लास के छात्र की मौत बुधवार को लोहे के ग्रिल से दबकर हो गयी थी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक के साथ साथ पुलिस प्रशासन को नहीं छोड़ा. पहले शिक्षक के साथ मारपीट की, फिर पुलिस प्रशासन से भिड़ गये. करीब छह घंटे के बाद तेघड़ा एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार, बीडीओ अभिषेक राज, सीओ प्रीतम गौतम, बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार समेत बरौनी, तेघड़ा, तेयाय ओपी, भगवानपुर समेत मंसूरचक थानाें की पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ था. पुलिस के मनाने के बाद उग्र ग्रामीणों ने स्कूल के हेडमास्टर व कम्प्यूटर शिक्षक को मुक्त किया था. वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने बताया कि दुखद हादसे के कारण गुरुवार को विद्यालय का संचालन नहीं किया गया. विगत दिनों छात्र की मौत के उपरांत आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों के द्वारा शिक्षकों के साथ मारपीट की गयी है. जिससे शिक्षक डरे सहमे हुए हैं. उन्होंने कहा कि घटना के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय के एचएम को निलंबित कर दिया है. वहीं थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने बाद छात्र के शव को परिजन के हवाले कर दिया था. इसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >