बेगूसराय: कांति कुमारी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे, डीवाईएफआई व एसएफआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

SFI State President Kanti Kumari Arrest नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर कांति कुमारी साथियों के साथ 15 दिनों से अनशन पर थीं. इसी दौरान प्रशासन 42 छात्रों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

SFI State President Kanti Kumari Arrest :  बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र की रानी एक पंचायत स्थित बछवाड़ा बाजार में रविवार को डीवाईएफआई और एसएफआई के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएफआई की राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने कांति कुमारी एवं अन्य गिरफ्तार छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की.

जानिए क्या है मामला

उन्होंने बताया कि नालंदा जिले के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर कांति कुमारी अपने साथियों के साथ पिछले 15 दिनों से अनशन पर थीं. आरोप लगाया कि मांगों पर विचार करने के बजाय प्रशासन ने कांति कुमारी सहित 42 छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

सरकार विरोधी नारे लगाए

प्रदर्शन का नेतृत्व डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष डॉ. आसिफ अली ने किया. इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ झमटिया चौक से जुलूस निकालते हुए बछवाड़ा बाजार पहुंचे. जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया.

सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया

एसएफआई के संयुक्त सचिव खालिद अहमद ने सरकार पर छात्र-नौजवानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जो भी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे फर्जी मुकदमों में फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है.

जबतक रिहा नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा

खालिद अहमद ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक कांति कुमारी और अन्य साथियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई डिग्री कॉलेज केवल कागजों पर संचालित हो रहे हैं. पर्याप्त संसाधन और आधारभूत संरचना के अभाव में कई संस्थान महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं.

प्रदर्शन के दौरान सीपीआई(एम) के अंचल मंत्री अवधकिशोर चौधरी, नेता उमेश कुंवर, एसएफआई के संयुक्त सचिव खालिद अहमद, प्रखंड अध्यक्ष शेर सिंह सहित बिट्टू, बंटी और छोटू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read: बिहार सब-जूनियर हैंडबॉल के फाइनल में नवादा ने पटना को 12-06 से हराया; जानिए किसे मिला बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >