बेगूसराय में बाढ़ का बढ़ा पानी, आज छितनौर-खोरमपुर ढाला का हवाई सर्वे करेंगे CM सम्राट चौधरी; प्रशासन अलर्ट

Samrat Chaudhary Aerial Survey: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं. वह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ हवाई सर्वेक्षण करेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे.

Samrat Chaudhary Aerial Survey: बेगूसराय जिले में लगातार बढ़ते बाढ़ के पानी के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शनिवार को बेगूसराय पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के भी मौजूद रहने की संभावना है. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बेगूसराय के अलावा खगड़िया और मुंगेर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेंगे.

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अधिकारियों की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति, राहत व्यवस्था, आवागमन और सुरक्षा इंतजाम को लेकर लगातार तैयारी में जुटी है.

बरौनी रिफाइनरी से शुरू होगा दौरा

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बरौनी रिफाइनरी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद वह मटिहानी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री के छितनौर, खोरमपुर ढाला समेत अन्य प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने का कार्यक्रम है. इस दौरान बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों में पानी की स्थिति, जलस्तर और प्रभावित आबादी की स्थिति का जायजा लिया जाएगा.

बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री बरौनी रिफाइनरी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां दोपहर करीब 12 बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक प्रस्तावित है.

राहत और बचाव कार्यों की होगी समीक्षा

समीक्षा बैठक में जिले में बाढ़ की मौजूदा स्थिति के साथ राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली जाएगी. प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही खाद्य सामग्री, दवा, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी समीक्षा की जा सकती है.

इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में नावों की उपलब्धता, राहत शिविरों की स्थिति और लोगों तक प्रशासन की पहुंच को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी. मुख्यमंत्री अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ प्रभावित परिवारों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दे सकते हैं.

खगड़िया और मुंगेर के इलाकों पर भी रहेगी नजर

मुख्यमंत्री का दौरा सिर्फ बेगूसराय तक सीमित नहीं रहेगा. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह खगड़िया और मुंगेर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे.

बिहार के कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले क्षेत्रों में पानी फैलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी है. ऐसे में मुख्यमंत्री का हवाई सर्वेक्षण प्रभावित क्षेत्रों की व्यापक स्थिति का आकलन करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है. अधिकारियों की टीम संभावित रूट, हेलीपैड, निरीक्षण वाले क्षेत्रों और बैठक स्थल से जुड़ी तैयारियों की निगरानी कर रही है.

बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासन के लिए भी अहम माना जा रहा है. हवाई सर्वेक्षण और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार की ओर से आगे के निर्देश मिलने की उम्मीद है.

सीएम सम्राट आज बेगूसराय समेत कई इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे, बिहार में कई नदियां लाल निशान के पार, बाढ़ से बिगड़े हालात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >