बेगूसराय. महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना मंसूरचक क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय एवं 10 2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, मंसूरचक में सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं महिला-सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध, वन स्टॉप सेंटर, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया. साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर छात्राएं इन सेवाओं का लाभ उठा सकें. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मो. मेहताब ग्यास, जिला मिशन समन्वयक, डीएचइडब्ल्यू राज कुमार सिन्हा, केस वर्कर, वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) मनी भूषण मिश्रा तथा वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार ने उपस्थित छात्राओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया. इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.
सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मी | Prabhat Khabar Network
Copied link
बेगूसराय के स्कूलों में सखी वार्ता कार्यक्रम के जरिए छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।