बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सखी वार्ता कार्यक्रम, 53 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Begusarai News : बेगूसराय के बलिया में सखी वार्ता कार्यक्रम के जरिए छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

Begusarai News : महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सोमवार को बलिया प्रखंड स्थित राजकीयकृत अनार देई सेठानी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलिया में सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

महिला-बाल सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (डीएचईडब्ल्यू) के जिला मिशन समन्वयक राज कुमार सिन्हा, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक वीणा कुमारी, केस वर्कर मनी भूषण मिश्रा एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार ने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं महिला-बाल सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी.

बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

जागरूकता कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006, साइबर अपराध, पॉक्सो अधिनियम, 2012 और नशा मुक्ति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया.

हेल्पलाइन नंबरों की दी गयी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं साइबर क्राइम टोल-फ्री नंबर 1930 के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों को आवश्यकता पड़ने पर इन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.

53 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

जागरूकता कार्यक्रम में कुल 53 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जागरूकता कार्यक्रम का समापन किया गया.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >