नवगठित कमेटी की पहली बैठक में बाबा हरिगिरिधाम के विकास को नयी रफ्तार देने की तैयारी

गढ़पुरा. धार्मिक न्यास पर्षद पटना के निर्देश पर गठित नई कमिटी की पहली बैठक रविवार को बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा परिसर में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता बखरी एसडीओ सह धाम समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरभ ने की.

गढ़पुरा. धार्मिक न्यास पर्षद पटना के निर्देश पर गठित नई कमिटी की पहली बैठक रविवार को बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा परिसर में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता बखरी एसडीओ सह धाम समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरभ ने की. इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह का संचार हुआ. बैठक के दौरान एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने मंदिर परिसर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि कमिटी का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर जनसहयोग के माध्यम से धाम का विकास करना है. उन्होंने पूर्व एवं वर्तमान कमिटी के सदस्यों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने का आग्रह किया. साथ ही साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. एसडीओ ने पुजारियों, कार्यालय कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों से बातचीत कर कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. डीएसपी सह उपाध्यक्ष कुंदन कुमार ने समिति के वित्तीय लेनदेन को पारदर्शी रखने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाएं और समिति का विस्तार कर एक मार्गदर्शन मंडली भी बनाई जाए. साथ ही आपसी संवाद को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव दिया, ताकि कार्यों का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सके और बिहार में बाबा हरिगिरिधाम की अलग पहचान स्थापित हो. प्रखंड प्रमुख अमोल देवी ने कहा कि सभी के सहयोग से बाबा नगरी का चहुंमुखी विकास संभव है, बशर्ते आपसी मतभेदों से दूर रहकर कार्य किया जाए. बैठक के उपरांत एसडीओ ने मंदिर परिसर में चल रहे चारदीवारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. संवेदक द्वारा कुछ स्थानों पर अवरोध की जानकारी देने पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में समिति के कई सदस्य शिव नारायण झा, दीपांशु कुमार पुष्पम, चंदन कुमार यादव, राजीत यादव, संजीत चौधरी, अशोक सहनी, मालीपुर क मुखिया प्रदीप साहू, कोरियामा मुखिया अशोक कुमार,पंसस चेतन बिप्लव, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास राय, राजेश सिंह, संजीत कुशवाहा, संजय झा, पूर्व सचिव दिलीप ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष मोती पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. इस बैठक से हरिगिरिधाम के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >