Begusarai News : पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंतर्गत सामान्य भंडार डिपो, गरहरा का गुरुवार को प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, हाजीपुर विजय कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित डॉक लेवलर एवं ओएफसी केबल का उद्घाटन भी किया. निरीक्षण के दौरान डिपो में उपलब्ध विभिन्न रेल सामग्रियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.
डिपो के विकास में पूरा प्रयास करने की बात कही
विजय कुमार ने कहा कि गढ़हरा सामान्य भंडार डिपो के उत्थान के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज यह डिपो सामग्री की उपलब्धता के मामले में कई अन्य डिपो से आगे निकल चुका है. सिग्नल, कैरेज एंड वैगन, पी-वे तथा संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्रियां डिपो में उपलब्ध हैं.
Also Read : निदा खातून का पति सऊदी से भारत लौटा, खोजने में जुटी नवादा पुलिस
बुके और प्रतीक चिह्न देकर किया स्वागत
प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक विजय कुमार के डिपो पहुंचने पर सहायक सामग्री प्रबंधक दामोदर साह ने बुके एवं प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान गढ़हरा स्काउट एंड गाइड टीम की ओर से बैंड डिस्प्ले एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा.
अधिकारियों ने रखे अपने विचार
कार्यक्रम में मुख्य सामग्री प्रबंधक द्वितीय आरएन सिन्हा, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, सोनपुर प्रगति कुमार, सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक दामोदर साह तथा सहायक मंडल अभियंता पूर्व विकास चंद्र दत्ता ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने डिपो की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी साझा की.
Also Read : भोजपुर टोला में लगाया गया चापाकल बना शोपीस, ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला
स्काउट सचिव ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला स्काउट सचिव जीवानंद मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुख्य सामग्री अधीक्षक डीके झा ने किया. मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, संजीव सिंह, संजीव कुमार, अशरफ कमाल, टीएन सिंह, संजय वर्मा, रजनीश कुमार, मनीष कुमार, शशिकांत, प्रांजल, निक्की कुमारी, संजय कुमार एवं विशाल कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.
Also Read : रजौली में एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण, कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की भाषाई-गणितीय क्षमता पर जोर
