एआई से अश्लील फोटो बनाकर नाबालिग से कर रहा था उगाही, साइबर पुलिस ने आरोपी को पटना से पकड़ा

Begusarai News : आरोपी के फोन से करीब 200 लड़कियों के अश्लील फोटो एवं वीडियो मिले है. इसके अलावा ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट साझा करने वाले कई व्हाट्सएप ग्रुपों की भी जानकारी मिली है.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : नाबालिग लड़कियों की तस्वीरों को एआई से अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल कर देने की धमकी व उसके एवज में उगाही करने वाले आरोपी को साइबर थाना पुलिस बेगूसराया ने पटना से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

नाबालि की मां ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को एक नाबालिग पीड़िता की मां ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. आवेदन में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से मेरी बेटी की तस्वीरें एवं वीडियो प्राप्त कर उन्हें एआई तकनीक से अश्लील रूप में परिवर्तित किया गया. इसके बाद आरोपी ने मैसेंजर और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये की उगाही शुरू कर दी.

आरोपी पटना के खांजेकला मोहल्ले से धराया

शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कर कांड अंकित किया तथा मामले की जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप चैट, बैंक खाते और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया. तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी कुमार सांकृत (28) को पटना जिले के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित खांजेकला मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया.

फोन से 200 लड़कियों के अश्लील फोटो एवं वीडियो मिले

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जब्त मोबाइल की गैलरी में करीब 200 लड़कियों के अश्लील फोटो एवं वीडियो पाए गए हैं. इसके अलावा ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट साझा करने वाले कई व्हाट्सएप ग्रुपों की भी जानकारी मिली है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता से अब तक लगभग 20 हजार रुपये की उगाही की थी. जिस बैंक खाते में राशि जमा कराई गई थी,वह भी आरोपी के नाम पर ही संचालित पाया गया है.

उगाही की राशि अपने ही खाते में मंगवाता था, जांच जारी

मामले में साइबर थाना कांड संख्या 40/26 दर्ज किया गया है. आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस),सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है. साइबर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें और वीडियो साझा करते समय सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन उगाही की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

Also Read : नालंदा पुलिस, STF और EOU का महा-ऑपरेशन, संतोष डॉन के ठिकानों पर छापेमारी, परिवार के सदस्य हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >