छात्र संघ चुनाव के लिए डॉ. अवधेश कुमार सिंह बने बेगूसराय के नोडल पदाधिकारी

Begusarai News : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव के लिए एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह को बेगूसराय का नोडल पदाधिकारी बनाया.

Begusarai News : कुलाधिपति के निर्देश पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू), दरभंगा के कुलपति डॉ. संजय कुमार चौधरी ने सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव के लिए चार जिलों में नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. इस क्रम में एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह को बेगूसराय जिले का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

चार जिलों के लिए नियुक्त हुए नोडल पदाधिकारी

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार आर.के. कॉलेज, मधुबनी के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल को मधुबनी, यू.आर. कॉलेज, रोसड़ा के प्राचार्य डॉ. संजय झा को समस्तीपुर, एम.के. कॉलेज, लहेरियासराय के प्राचार्य डॉ. मो. रहमतुल्ला को दरभंगा तथा एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह को बेगूसराय जिले का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

महाविद्यालय में खुशी का माहौल

प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने स्वयं इस नियुक्ति की जानकारी दी. सूचना मिलते ही महाविद्यालय में खुशी का माहौल बन गया. शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया.

Also Read : नवादा में बढ़ता ध्वनि प्रदूषण बना चिंता का विषय, प्रेशर हॉर्न और डीजे के शोर से लोग परेशान

छात्रों ने जताया निष्पक्ष चुनाव का भरोसा

विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र कमल कश्यप, अमन कुमार, राहुल कुमार, गौतम कुमार, सोनू कुमार और अमीन हमज़ा ने कहा कि प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह सभी छात्रों के साथ समान व्यवहार करते हैं और किसी विशेष संगठन के प्रति पक्षपात नहीं करते. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा.

Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

महाविद्यालय की पहचान को मिली नई मजबूती

महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कहा कि डॉ. अवधेश कुमार सिंह को विश्वविद्यालय की ओर से समय-समय पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती रही हैं. उनके कार्यकाल में एसबीएसएस कॉलेज ने विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी का भी वह सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे.

Also Read : नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >