छौड़ाही में एमओ मो.तैय्यब हुसैन ने संभाला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

छौड़ाही प्रखंड में एमओ मो. तैय्यब हुसैन ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया। शिक्षा व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता होगी।

छौड़ाही. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी)कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ)मो.नौशाद के तबादले के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ)मो.तैय्यब हुसैन ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया.पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला है और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.पदभार ग्रहण करने के दौरान बीआरसी कार्यालय में शिक्षकों,शिक्षा विभाग के कर्मियों एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही.इस अवसर पर मौजूद लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjan kumar akas

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >