गंगा जी के रास्ते सिमरिया घाट पहुंचा 1668 मीट्रिक टन का मेगा कार्गो, बरौनी रिफाइनरी विस्तार परियोजना को मिलेगी रफ्तार

Begusarai News : कोलकाता के डायमंड हार्बर से 1668 मीट्रिक टन का विशाल कार्गो गंगा नदी के रास्ते सिमरिया घाट पहुंचा है. यह बरौनी रिफाइनरी के विस्तार परियोजना के लिए लाया गया है, जिसमें डेप्रोपेनाइजर और डीथेनाइजर जैसी अहम यूनिट्स शामिल हैं. इसके पहुंचने से रिफाइनरी के विस्तार कार्य और उत्पादन क्षमता में तेजी आने की उम्मीद है.

Begusarai News : कोलकाता के डायमंड हार्बर से रवाना हुआ 1668 मीट्रिक टन वजनी मेगा कार्गो गंगा नदी के रास्ते करीब 713 किलोमीटर की दूरी तय कर शनिवार को सिमरिया घाट के समीप पहुंच गया. यह मेगा कार्गो बरौनी रिफाइनरी के विस्तार परियोजना के लिए लाया गया है. इसके पहुंचने से रिफाइनरी के विस्तार कार्य में तेजी आने की उम्मीद है.

डेप्रोपेनाइजर और डीथेनाइजर यूनिट्स लाई गईं

जानकारी के अनुसार मेगा कार्गो में बरौनी रिफाइनरी के विस्तार प्रोजेक्ट के तहत दो प्रोसेस यूनिटों के लिए डेप्रोपेनाइजर (Depropanizer) और डीथेनाइजर (Deethanizer) जैसे विशाल औद्योगिक उपकरण शामिल हैं. इन उपकरणों का उपयोग रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में किया जाएगा.

सिमरिया घाट से विशेष ट्रकों के जरिए पहुंचेगा रिफाइनरी

मेगा कार्गो को सिमरिया घाट पर उतारने के बाद विशेष रूप से तैयार भारी क्षमता वाले ट्रकों के माध्यम से बरौनी रिफाइनरी तक पहुंचाया जाएगा. इसके लिए पहले से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि उपकरणों को सुरक्षित तरीके से उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जा सके.

गंगा के जलस्तर पर रखी जा रही लगातार नजर

इतने भारी मेगा कार्गो के सुरक्षित संचालन के लिए गंगा नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार मरांची से सिमरिया घाट तक जलमार्ग से कार्गो लाने के लिए पर्याप्त जलगहराई आवश्यक है. जलयान के सुरक्षित संचालन के लिए कम से कम 1.6 मीटर पानी की गहराई होना जरूरी माना जाता है.

बरौनी रिफाइनरी विस्तार परियोजना के लिए अहम उपलब्धि

अधिकारियों का मानना है कि मेगा कार्गो का सफलतापूर्वक सिमरिया घाट तक पहुंचना बरौनी रिफाइनरी विस्तार परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इससे परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी आएगी और भविष्य में रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Also Read : टूटे बिजली तार की चपेट में आने से भैंस की मौत, मुआवजे और जर्जर तारों की मरम्मत की मांग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin kumar raj

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >