बेगूसराय: बोकारो से दूध पहुंचाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा: टैंकर पलटने से चालक की मौत

बेगूसराय के नयागांव निवासी 33 वर्षीय निलेश कुंवर की सोमवार रात कोडरमा घाटी में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. वह बरौनी डेयरी के लिए दूध टैंकर चलाते थे. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है.

Begusarai Road Accident : नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी 33 वर्षीय निलेश कुंवर की सोमवार रात कोडरमा घाटी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. वह बरौनी डेयरी के लिए दूध टैंकर चलाता था. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है.

जानकारी के अनुसार, निलेश कुंवर सोमवार को बोकारो स्थित सुधा डेयरी प्लांट में दूध की आपूर्ति कर बरौनी लौट रहे थे. इसी दौरान कोडरमा घाटी में टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन गहरी खाई में पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि चालक निलेश की मौके पर ही मौत हो गई.

डेयरी प्रबंधन ने दिया सहयोग करने का आश्वासन

मृतक के भाई एवं बलहपुर-2 पंचायत के उपमुखिया नीतेश कुमार ने बताया कि बरौनी डेयरी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निलेश डेयरी की गाड़ी चलाते थे, लेकिन वह एक निजी वाहन मालिक के अधीन कार्यरत थे. ऐसे में नियमानुसार आर्थिक सहायता की जिम्मेदारी निजी मालिक की होगी. हालांकि डेयरी प्रबंधन ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है.

उपमुखिया ने बताया कि टैंकर के निजी मालिक ने उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया है. इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर रवाना हो गए.

हादसे के बाद नयागांव गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >