खोदावंदपुर पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गये छापामारी अभियान के दौरान की गयी. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सागी गांव के समीप मुख्य पथ एसएच-55 पर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी और मौके से फरार हो गये थे. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर खोदावंदपुर थाना में कांड संख्या 40/26 के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान की और गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटोतर गांव निवासी अर्जुन महतो के पुत्र शिरोमणि कुमार एवं मिर्जापुर गांव निवासी रामजी दास के पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की है. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चेन स्नेचिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है तथा अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >