कारगिल विजय दिवस: बेगूसराय में अमर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का हुआ सम्मान

बेगूसराय के सदानंदपुर गांव में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन करते हुए भारतीय सेना के शौर्य का स्मरण किया गया.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड क्षेत्र स्थित सदानंदपुर गांव के मां चंद्रिका खेल प्रांगण में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार की देर संध्या एक भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन करते हुए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अद्वितीय बलिदान को याद किया गया.

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. मंच संचालन और आयोजन की कमान पूर्व सैनिक संतोष राय ने संभाली.

शहीद कैप्टन ऋषि रंजन के माता-पिता रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय के वीर सपूत शहीद कैप्टन ऋषि रंजन के माता-पिता की गरिमामयी उपस्थिति रही. उनके मंच पर आगमन होते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. उपस्थित जनसमूह ने खड़े होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और सम्मान दिया.

इस मौके पर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश रंजन, कर्नल (सेवानिवृत्त) आरडी सिंह, कैप्टन विजय सिंह, सैयद अकील अख्तर, मनोज कुमार तथा खगड़िया से आए कमांडो निरंजन कुमार व राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे.

जनप्रतिनिधियों ने सैनिकों के साहस को सराहा

विशिष्ट अतिथि के रूप में बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार और विधायक बाबूलाल शौर्य ने शिरकत की. वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत की तारीख नहीं, बल्कि देश की अखंडता और सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता जताने का दिन है.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देशभक्तिमय हुआ माहौल

समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों, सेना के अधिकारियों एवं जवानों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके बाद स्थानीय कलाकारों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का संचार कर दिया. कार्यक्रम का समापन अमर शहीदों के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि के साथ हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishna

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >