Begusarai News : जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रखंड कार्यकारिणी का विस्तार किया. इस दौरान युवाओं के साथ-साथ पार्टी में लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई.
वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
बैठक में जदयू के पांच वरिष्ठ सदस्यों को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया. इनमें तिलकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया आनंदी सिंह, राजावर निवासी राजेश्वर सिंह, मोहना निवासी रविकांत रविदास, उपरामा निवासी प्रमोद कुमार शर्मा तथा पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि प्रमोद मंडल शामिल हैं. इसके अलावा आठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रखंड महासचिव का दायित्व सौंपा गया. इनमें सुरेंद्र मंडल, मृत्युंजय सिंह, छोटेलाल सिंह, छोटेलाल मंडल, संदीप कुमार चौधरी, रुदेश्वरी हरिजन और जनार्दन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.
संगठन सचिव, मीडिया प्रभारी और कोषाध्यक्ष भी बनाए गए
बैठक में नौ कार्यकर्ताओं को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई. इनमें लक्ष्मण राम, मुकेश मंडल, संजय कुमार राव, रंजीत मंडल, निपेंद्र प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार पंकज, बमबम चौधरी, मोहम्मद मुस्तफा और मनोरंजन सिंह शामिल हैं. इसके अलावा 12 सदस्यों को प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. वहीं राघवेंद्र कुमार उर्फ अजीत मंडल को प्रखंड प्रवक्ता, बासुकी कुमार को प्रखंड मीडिया प्रभारी तथा बरौनी निवासी एवं मछली उत्पादक व्यवसायी शांत स्वरूप उर्फ बाबुल को प्रखंड कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी ने कहा कि नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया.
