बेगूसराय के नागदाह में नए जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, सस्ती दवाइयों से लोगों को मिलेगा लाभ

Begusarai News : बेगूसराय के नागदाह में नए जन औषधि केंद्र का उद्घाटन हुआ. अब आम नागरिकों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां आसानी से उपलब्ध होंगी.

Begusarai News : स्थानीय नागदाह स्थित नए जन औषधि केंद्र का भव्य उद्घाटन फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा और जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विनीत कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया केंद्र का शुभारंभ

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए जन औषधि केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद अतिथियों ने केंद्र की शुरुआत को स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

Also Read : औरंगाबाद के हसपुरा में जर्जर सड़क को लेकर युवाओं का आंदोलन, व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर शुरू किया रोड बनाओ अभियान

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने में जन औषधि केंद्र की अहम भूमिका

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत' के संकल्प को पूरा करने में जन औषधि केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होती हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सीधा लाभ मिलता है.

Also Read : औरंगाबाद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, अलमारी का लॉक भी टूटा मिला, CCTV से चोरों की तलाश

स्थानीय लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा केंद्र

भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विनीत कुमार ने अपने मित्र अंकित कुमार को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह जन औषधि केंद्र स्थानीय लोगों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की पहल

उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने नए जन औषधि केंद्र की शुरुआत पर खुशी जताई. लोगों ने उम्मीद व्यक्त की कि केंद्र के संचालन से आसपास के नागरिकों को कम कीमत पर आवश्यक और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी.

Also Read : औरंगाबाद में पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री का विरोध, दाउदनगर में तीसरे दिन भी दस्तावेज नवीसों की हड़ताल; निबंधन कार्यालय परिसर में पसरा सन्नाटा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >