बेगूसराय में बाढ़ की तैयारी को लेकर बैठक, नाव और सामुदायिक रसोई की लंबित राशि पर उठे सवाल

Begusarai News : मटिहानी प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ की तैयारियों को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई. अधिकारियों को तटबंध मरम्मत और नाव परिचालन के लिए कड़े निर्देश दिए गए.

Begusarai News : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन सभागार में बाढ़ की तैयारियों को लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ अश्वनी कुमार ने की. इस दौरान बाढ़ से निबटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गयी.

फ्लड फाइटिंग और तटबंध की मरम्मत समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

बैठक में फ्लड फाइटिंग की व्यवस्था, तटबंध की मरम्मत, नावों के परिचालन, सामुदायिक रसोई स्थलों, सोलर लाइट की मरम्मत और नावों के निबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निबटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.

नाव परिचालन की राशि नहीं मिलने की जनप्रतिनिधियों ने की शिकायत

गोरगामा पंचायत के मुखिया महेंद्र यादव और सिहमा पंचायत के मुखिया बम बम कुमार सिंह ने बैठक में पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान नावों के परिचालन की राशि अब तक नहीं मिलने की शिकायत की. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान नावों का परिचालन कराया गया था, लेकिन संबंधित राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है. इस पर सदर एसडीओ ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

सामुदायिक रसोई की राशि लंबित होने का भी उठा मामला

अन्य जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक रसोई के ठेकेदार की ओर से पिछले वर्ष की बाढ़ के दौरान संचालित सामुदायिक रसोई की राशि अब तक नहीं मिलने का मामला उठाया. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामुदायिक रसोई का संचालन किया गया था, लेकिन भुगतान अब तक लंबित है. सदर एसडीओ ने सामुदायिक रसोई के ठेकेदार को अविलंब राशि का भुगतान करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि राशि का भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : नवादा में कजरी महोत्सव का आयोजन, लोक परंपरा को बचाने का लिया संकल्प

बाढ़ की तैयारी की जानकारी नहीं देने पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी से नाराज हुए एसडीओ

बैठक के दौरान सदर एसडीओ ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी निखिल कुमार से बाढ़ की तैयारी और पशुओं के आकलन के संबंध में जानकारी मांगी. इस पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. इस जवाब पर एसडीओ ने नाराजगी जतायी और पशु चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने संबंधित विभागों को बाढ़ से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया.

Also Read : नवादा में धूमधाम से मना जा रहा रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजी रंग-बिरंगी राखियां, बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआ

बैठक में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

बैठक में प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदय कुमार, बीपीआरओ रूपेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी संतोष कुमार झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिया कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीतू निहारिका, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गौतम कुमार, बिजली विभाग की एसडीओ सुरभि कुमारी, अंचल नाजिर रंजीत कुमार, रामदीरी दो के मुखिया अभय कुमार, रामदीरी चार के मुखिया जयंत कुमार सिंह, सिहमा के मुखिया बम बम कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य कुंदन कुमार, चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Also Read : नवादा: वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग, कांग्रेस सेवादल ने किया धरना-प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >