सशस्त्र झंडा दिवस: एक शाम शहीदों के नाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर झूम उठे दर्शक

Begusarai News : पटना से आए कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा सभागार भावविभोर हो उठा.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बखरी अनुमंडल प्रशासन द्वारा स्थानीय सम्राट अशोक भवन में किया गया. रविवार की संध्या आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों ने माहौल को भावनात्मक और देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया.

कलाकारों को किया सम्मानित

कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव, गृह विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश वर्मा, मुख्य पार्षद गीता देवी कुशवाहा और उपमुख्य पार्षद ज्ञानती देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई.

इसके बाद एसडीएम सन्नी कुमार सौरव द्वारा गृह विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश वर्मा सहित कलाकारों, मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों को शॉल देकर सम्मानित किया गया.

देशभक्ति गीतों से गूंजा सभागार

पटना से आए कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा सभागार भावविभोर हो उठा. कार्यक्रम में गायक बृजेश कुमार, अशोक कुमार तथा गायिका साधना झा ने “ए मेरे वतन के लोगों”, “सारे जहां से अच्छा”, “हम जिएंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए”, “जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया”, “वो भारत देश है मेरा” और “चिट्ठी आई है” जैसे गीत प्रस्तुत किए. इन प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया और लोग तालियों के साथ झूमते नजर आए.

एसडीएम की प्रस्तुति और मंच संचालन

कार्यक्रम में शामिल लोगों की मांग पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने भी गीत प्रस्तुत किए, जिनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। मंच संचालन शशि सिंहा और पवन कुमार सुमन द्वारा किया गया. शशि सिंहा के हास्य और व्यंग्य ने कार्यक्रम में मनोरंजन का विशेष रंग भर दिया.

शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहयोग का संदेश

कार्यक्रम के अंत में एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने सशस्त्र झंडा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य देश के शहीद जवानों के परिवारों को सम्मान देना और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करना है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से प्राप्त आय शहीद परिवारों की सहायता में उपयोग की जाएगी. उन्होंने सभी कलाकारों, अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेगूसराय में होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम, गांधी स्टेडियम में सुबह 6 बजे से होगा आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >