बेगूसराय जिले के छौड़ाही में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार की शाम पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये पिता-पुत्र को देशी चुलायी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परोड़ा गांव में अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है.
सूचना को गंभीरता से लेते हुये तत्काल एक टीम का गठन किया गया. टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान परोड़ा गांव निवासी रामाशीष चौधरी और उनके पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुयी है.
8 लीटर देशी शराब बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 8 लीटर देशी चुलायी शराब बरामद की है. यह पूरी कार्रवाई सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में की गयी.
न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में कांड संख्या 162/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
