जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

बेगूसराय में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद और अन्य शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

Begusarai News : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये. जनता दरबार में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए. प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व प्रशासन से संबंधित मामलों के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से शामिल थी. जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की शिकायत का पारदर्शी, संवेदनशील एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाय तथा संबंधित आवेदकों को कार्रवाई की प्रगति की नियमित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाय. जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी, लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin Kumar Mishra

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >