Begusarai News : उत्साह और उमंग के साथ जिलास्तरीय युवा उत्सव का हुआ समापन

तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ.

बेगूसराय. प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी कंकौल में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ. अंतिम दिन मंचित दो नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया. बीपी प्लस टू विद्यालय के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत ”बहुरानी” नाटक ने बहुरा की लोककथा को जीवंत किया, जबकि सांस्कृतिक विकास केंद्र सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा की टीम ने ”बकरी” नाटक का सफल मंचन किया. इसके अतिरिक्त जादू की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में अतिरिक्त उत्साह भर दिया. युवा महोत्सव के तीनों दिनों में युवाओं ने विविध सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, समूह और एकल नृत्य, नाटक, स्किट, माइम, लोकगीत, समूहगान और शास्त्रीय संगीत का आयोजन हुआ. साहित्यिक गतिविधियों में भाषण, कविता लेखन, कहानी लेखन, मूर्ति कला और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. अंतिम दिन विज्ञान मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदाधिकारियों द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किये गये. जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह युवा महोत्सव यादगार रहा और युवाओं ने अपनी कला और प्रतिभा से जिले का गौरव बढ़ाया. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि बेगूसराय कला और संस्कृति के क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है. कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विजेताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि बेगूसराय बिहार की सांस्कृतिक राजधानी है. प्रतियोगिताओं के परिणाम में समूह गायन में एमआरजीडी महाविद्यालय की रिया पंडित की टीम प्रथम रही. तबला वादन में वेदांत कुमार प्रथम, आयुष राज द्वितीय और अभिनय कुमार तृतीय स्थान पर रहे. हारमोनियम वादन में पुष्पांजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बांसुरी वादन में विकास कुमार ने पहला स्थान हासिल किया. शास्त्रीय संगीत में दामिनी मिश्रा प्रथम, ध्रुव राज द्वितीय और आर्यन राज तृतीय स्थान पर रहे. एकल लोकगीत में अंजली कुमारी प्रथम, कशिश कुमारी द्वितीय और प्रीति कुमारी तृतीय रहीं. एकल सुगम गीत में भगवती झा प्रथम और आर्या कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. समूह लोकगीत में रिया और उनकी टीम प्रथम तथा कंचन और उनकी टीम द्वितीय स्थान पर रही. एकल लोकनृत्य में खुशी कुमारी को पुरस्कृत किया गया, जबकि समूह लोकनृत्य में साक्षी और उनकी टीम प्रथम तथा निशु और उनकी टीम द्वितीय रही. कहानी लेखन में नवीन कुमार प्रथम, मुस्कान कुमारी द्वितीय और सुमन कुमार तृतीय स्थान पर रहे. कविता लेखन में मिलपि कुमारी प्रथम, अभिलाषा कुमारी द्वितीय और अमन कुमार तृतीय रहे. चित्रकला में अर्णव चौहान प्रथम, अंशु कुमार और जिज्ञासा कुमारी द्वितीय तथा आशिकी और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं. हस्तशिल्प में स्मित राठौर प्रथम, मोनी और आइस्ता प्रवीण द्वितीय तथा जिज्ञासा और रवीना तृतीय स्थान पर रहीं. मूर्तिकला में आशीष रंजन प्रथम, अन्नू और नीतीश द्वितीय तथा भोला और सन्नी तृतीय स्थान पर रहे. फोटोग्राफी में राम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. नाटक प्रतियोगिता में बीपी प्लस टू विद्यालय प्रथम और उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा द्वितीय स्थान पर रही. नवाचार विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय की श्रुति, रूपम और अभिरंजन की टीम प्रथम रही, जबकि मयंक, निधि, निशा और दुष्यंत की टीम द्वितीय तथा अभिमन्यु कुमार की टीम तृतीय स्थान पर रही. तीन दिवसीय युवा महोत्सव ने युवाओं की रचनात्मकता, प्रतिभा और नवाचार को प्रदर्शित करने का शानदार मंच तैयार किया और बेगूसराय की सांस्कृतिक धरोहर को और समृद्ध किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कला संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन, निर्णायक मंडल, विभिन्न विद्यालयों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >