बेगूसराय के डीडीसी के देर से पहुंचने पर धरने पर बैठे जिला परिषद अध्यक्ष व पार्षद, 13 सदस्यों की मौजूदगी से बैठक स्थगित

Begusarai News : बेगूसराय में जिला परिषद की बैठक में देरी होने पर अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान और पार्षदों ने कारगिल भवन के बाहर धरना दिया. कोरम पूरा न होने से बैठक स्थगित हुई.

Begusarai News : बेगूसराय. कारगिल विजय सभागार भवन में गुरुवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक को लेकर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बैठक में डीडीसी आकाश चौधरी के विलंब से पहुंचने पर जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान सहित कई पार्षद नाराज हो गए. अध्यक्ष और पार्षदों ने सभागार भवन के बाहर जमीन पर धरना शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही डीडीसी धरनास्थल पर पहुंचे और जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य पार्षदों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पार्षद बैठक में जाने से इनकार करते रहे. बाद में डीडीसी बैठक में शामिल होने के लिए सभागार के अंदर पहुंचे, लेकिन पर्याप्त सदस्यों की मौजूदगी नहीं होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई.

डीडीसी के देर से पहुंचने पर नाराज हुए पार्षद

जिला परिषद की सामान्य बैठक सुबह 11 बजे कारगिल विजय सभागार भवन में निर्धारित थी. बैठक में डीडीसी के कुछ देर से पहुंचने पर जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान और अन्य पार्षद नाराज हो गए. इसके बाद अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्षद सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए. धरने की जानकारी मिलते ही डीडीसी आकाश चौधरी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और जिला परिषद अध्यक्ष व पार्षदों को समझाने का प्रयास किया.

बैठक में जाने से पार्षदों ने किया इनकार

डीडीसी के समझाने के बावजूद जिला परिषद अध्यक्ष और अन्य पार्षद अपनी मांगों पर अड़े रहे. उन्होंने बैठक में जाने से साफ इनकार कर दिया. पार्षदों का कहना था कि उनकी मांगों पर कार्रवाई होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा. इसके बाद डीडीसी जिला परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए सभागार के अंदर पहुंचे.

Also Read : नवादा के बरेव गांव के पास जाम से परेशान ग्रामीण, भारी वाहनों के दबाव से सड़क भी बदहाल

23 की जगह 13 सदस्य पहुंचे, बैठक हुई स्थगित

बैठक के दौरान जिला परिषद के 23 सदस्यों के बजाय केवल 13 सदस्य ही उपस्थित थे. पर्याप्त संख्या में सदस्यों की मौजूदगी नहीं होने के कारण डीडीसी ने जिला परिषद की सामान्य बैठक स्थगित कर दी. बैठक स्थगित होने के बाद भी जिला परिषद अध्यक्ष और अन्य पार्षदों के धरने को लेकर दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा.

15वीं और 16वीं वित्त आयोग की राशि बांटने की मांग

जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि वर्ष 2025-26 और 2026-27 में जिला परिषद के मद में 15वीं, 16वीं एवं षष्ठम वित्त आयोग से प्राप्त राशि को सभी जिला परिषद सदस्यों के बीच बराबर-बराबर वितरित किया जाए. उन्होंने इस राशि के आवंटन में पारदर्शिता और समान वितरण की मांग रखी.

Also Read : रजौली में एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण, कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की भाषाई-गणितीय क्षमता पर जोर

तीन माह से 50 फाइलों के भुगतान का मामला लंबित

जिला परिषद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह से करीब 50 फाइलें भुगतान के लिए अधिकारियों के स्तर पर लंबित हैं. उन्होंने कहा कि इन फाइलों का अब तक भुगतान नहीं किया गया है. अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग पूरी होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा.

धरने में कई पार्षद रहे शामिल

धरने में जिला परिषद सदस्य अमित देव, किरण कुमारी, प्रेमलता, नीतीश कुमार, पुष्पा कुमारी, संजीव शर्मा सहित अन्य पार्षद शामिल रहे. जिला परिषद की बैठक में अध्यक्ष सहित अन्य पार्षदों के धरने पर बैठने के कारण जिला परिषद कार्यालय से लेकर समाहरणालय परिसर तक पूरे दिन मामले को लेकर चर्चा होती रही.

Also Read : भोजपुर टोला में लगाया गया चापाकल बना शोपीस, ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >