बेगूसराय जिला परिषद की बैठक में हंगामा, पार्षद बोले- सभी को बराबर योजना मिले, विभागों के काम पर भी सवाल

बेगूसराय के कारगिल विजय सभागार में जिप अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में जिला परिषद की सामान्य बैठक हंगामेदार माहौल में संपन्न हुई. बैठक में पार्षदों को बराबर योजनाएं देने की मांग की गई तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान शिथिलता मिलने पर असंतोष जताया गया.

बेगूसराय जिले के कारगिल विजय सभागार भवन में सोमवार को जिला परिषद की एक सामान्य बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में जिला परिषद के सदस्यों के अलावा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख और कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, लेकिन ताज्जुब की बात यह रही कि इस महत्वपूर्ण बैठक में एक भी विधायक या विधान पार्षद शामिल नहीं हुए. बैठक की शुरुआत से ही माहौल काफी हंगामेदार रहा.

बैठक के दौरान जिला परिषद के सभी सदस्यों ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त (DDC) आकाश चौधरी के समक्ष यह जोरदार मांग रखी कि सभी पार्षदों को क्षेत्र विकास के लिए बराबर-बराबर की योजनाएं दी जाएं.

वहीं, जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने सदन में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सभी पार्षदों की योजनाओं की सूची मिलने के बाद ही किसी भी प्रकार की प्रशासनिक स्वीकृति दी जानी चाहिए. इसके समर्थन में जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सदन में सभी सूचियों का विधिवत अनुमोदन किया जाना आवश्यक है.

विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकांश मिले दोषपूर्ण

इस जिला परिषद की बैठक में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पीएचईडी (PHED), जन वितरण प्रणाली (PDS), आईसीडीएस (ICDS), ग्रामीण कार्य विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं सहित तमाम प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान पिछली बैठक (जो 24 मार्च 2026 को हुई थी) के क्रियान्वयन किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई.

बैठक को संबोधित करते अधिकारी बैठक

समीक्षा के दौरान अधिकांश विभागों के कार्य दोषपूर्ण और अत्यंत शिथिल पाए गए, जिसे लेकर सदन में गहरा असंतोष जाहिर किया गया. सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया गया. इस संबंध में सदन में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पारित किया गया.

बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस हंगामेदार और महत्वपूर्ण बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, डीडीसी आकाश चौधरी, एसीओ अरुण कुमार यादव, जिला परिषद के वरीय कर्मी मनीष कुमार, चंद्रदेव, महेश यादव, सन्नी कुमार और सोहन कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : औरंगाबाद में 1 अक्टूबर से दूध का भाव 66 रुपये लीटर होगा, पशुपालक संघ ने लिया फैसला

इसके अलावा, पार्षद सदस्यों में अमित कुमार देव, नीतीश कुमार, नंदलाल राय, चंदन कुमार, खुशबू कुमारी, डिंपल कुमारी, झुन्ना सिंह और किरण कुमारी सहित बड़ी संख्या में अन्य जिला परिषद सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >