Dandari Fire Victims Relief Begusarai : बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड क्षेत्र में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटनाओं से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार को अंचल कार्यालय डंडारी में अनुदान राशि का वितरण किया गया. इस दौरान छह लाभुकों को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया.
Begusarai News : छह पीड़ित परिवारों को मिला अनुदान
अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने तेतरी, प्रतारपुर समेत विभिन्न गांवों के अग्निकांड प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक सौंपे. प्रत्येक लाभुक को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई.
इन लाभुकों को मिला चेक
सहायता राशि प्राप्त करने वालों में तेतरी गांव निवासी हरिकिशुन पासवान की पत्नी सुनीता देवी, प्रतारपुर निवासी बिजेंद्र यादव की पत्नी निशा देवी, स्व. तनुक यादव की पत्नी कौशल्या देवी, चंबल यादव के पुत्र शिवनंदन यादव तथा सुरेंद्र यादव की पत्नी झुना देवी सहित कुल छह अग्निकांड पीड़ित शामिल रहे.
राशि का सदुपयोग करने की अपील
सीओ अनिल कुमार ने लाभार्थियों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता राशि का उपयोग जरूरत के अनुसार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.
वितरण के दौरान कर्मचारी रहे मौजूद
अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान अंचल कार्यालय के हल्का कर्मचारी समेत अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे.
