सहयोग शिविर आज: बेगूसराय में प्रशासनिक तैयारियां पूरी, मौके पर ही होगा जनसमस्याओं का समाधान

बेगूसराय में 28 जुलाई 2026 को 'नगर सहयोग शिविर' और पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का पारदर्शी व त्वरित समाधान करना है. सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे.

Begusarai News: राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के पारदर्शी व त्वरित समाधान के लिए मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को 'नगर सहयोग शिविर' और पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों में आम नागरिक विभिन्न विभागीय योजनाओं व समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा कर उनका त्वरित निष्पादन करा सकेंगे.

इन नगर निकायों और पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर

  • नगर क्षेत्र:
  • ग्रामीण क्षेत्र (सुबह 10:00 बजे से):

तुरंत मिलेगी कंप्यूटर रसीद, समय-सीमा में होगा निष्पादन

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि शिविरों में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर आवेदकों को कंप्यूटर जनित पावती (रसीद) दी जाएगी. शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा. मौके पर ही समस्याओं के निपटारे के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे.

नागरिकों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

शिविर स्थलों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पंखे व अन्य आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. जिलाधिकारी ने संबंधित वार्डों और पंचायतों के निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >