Begusarai News : प्रखंड स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन परियोजना एसबीडी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, दशरथपुर मंसूरचक में किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किरण मंडल और केंद्राधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में हुआ. इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा तीन से 12वीं तक के कुल 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
विभिन्न विद्यालयों के सफल छात्र हुए शामिल
प्रतियोगिता में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होकर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शिक्षक अमर कुमार आनंद, मणिकांत शेखर, कृष्णकांत, गार्गी सिंह और पंकज कुमार के साथ मध्य विद्यालय दशरथपुर के प्रधानाध्यापक सह संकुल पदाधिकारी अभय कुमार चौधरी समेत अन्य शिक्षक सक्रिय रहे.
सफल प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति पत्र
प्रतियोगिता के सफल संचालन के बाद परिणाम घोषित किया गया. प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किरण मंडल ने अपने हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया.
शिक्षा के साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन की अपील
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किरण मंडल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे शिक्षा के ज्ञान को अपने जीवन में उतारकर ही शिक्षित, स्वस्थ और सुंदर समाज का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की.
Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक
