बेगूसराय: मटिहानी कृषि विभाग में बदलाव, कपिल कुमार बाराचट्टी स्थानांतरित, मनोहर लाल ने संभाला पदभार

Matihani Block Agriculture Officer : मटिहानी प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिल कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां उनके उत्कृष्ट कार्यों को याद किया गया. वहीं, नए पदाधिकारी मनोहर लाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

Matihani Block Agriculture Officer : बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है. कपिल कुमार का स्थानांतरण गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड में हुआ है, जबकि बाराचट्टी से आए मनोहर लाल ने मटिहानी प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है.

मटिहानी में कृषि विभाग में हुआ प्रशासनिक बदलाव

मटिहानी प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिल कुमार का स्थानांतरण गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड में किया गया है. वहीं बाराचट्टी से स्थानांतरित होकर आए मनोहर लाल ने मटिहानी प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है.

विदाई और स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

इस अवसर पर मंगलवार को मटिहानी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन सभागार में विदाई एवं स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य अतिथियों ने दोनों अधिकारियों का सम्मान किया.

बीडीओ ने कपिल कुमार के कार्यों की सराहना की

समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सदय कुमार ने कहा कि कपिल कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में उनके योगदान और कार्यशैली की अलग पहचान रही तथा उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अधिकारियों और कर्मियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अवध बिहारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सिद्धार्थ गौतम, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक खुशबू कुमारी, कृषि समन्वयक सौरभ कुमार, जितेंद्र कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, आलोक कुमार, ललन पंडित सहित किसान सलाहकार, उर्वरक एवं बीज विक्रेता तथा कृषि विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read : बेगूसराय में निकाय कर्मियों का ऐलान, 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी तेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >