भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन शर्मा की स्मृति में प्रार्थना सभा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Begusarai News : भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत अर्जुन शर्मा को श्रद्धांजलि दी. विधायक सुरेंद्र मेहता ने उन्हें पार्टी का सच्चा सिपाही बताया.

Begusarai News : भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत चंदौर पंचायत के शिवगंज गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता दिवंगत अर्जुन शर्मा की स्मृति में बुधवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष पंकज कुशवाहा ने की. इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत अर्जुन शर्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया.

Also Read : ABVP औरंगाबाद के नगर सह मंत्री बने रूद्र प्रताप सिंह, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे अर्जुन शर्मा : सुरेंद्र मेहता

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि अर्जुन शर्मा भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही थे. वे सरल, मिलनसार और संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित कार्यकर्ता थे. उन्होंने कहा कि अर्जुन शर्मा के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके विचारों और सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

Also Read : ओबरा में BDO ने सड़क किनारे दुकान लगाने पर लगाई रोक, अतिक्रमण हटाने पर दिया अल्टीमेटम

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का किया आह्वान

विधायक सुरेंद्र मेहता ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी को और सशक्त बनाना ही दिवंगत कार्यकर्ता के प्रति वास्तविक सम्मान होगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रार्थना सभा में भाजपा नेता बलराम प्रसाद सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष हेमंत चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज पासवान, महेंद्र महतो, सुशील चौधरी, संजय राय, मनोहर सहनी, किशोर शर्मा, चंद्रशेखर यादव, वकील सहनी, जय-जय राम ठाकुर, पंकज राय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrityunjay kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >