मेघौल हाट के समीप से बाइक चोरी, पुलिस से लगायी बरामदगी की गुहार

खोदावंदपुर के मेघौल हाट के समीप से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

Begusarai News : मेघौल हाट के समीप से रविवार की शाम अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली. घटना के बाद बाइक मालिक ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर खोदावंदपुर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव निवासी रामबिलास पासवान के पुत्र व पंचायत रोजगार सेवक संजीत कुमार रविवार की शाम अपनी बाइक से मेघौल हाट पहुंचे थे. उन्होंने श्रृंगार महल के सामने बाइक खड़ी कर खरीदारी के लिए हाट चले गये. कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली. पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ काफी देर तक बाइक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना खोदावंदपुर पुलिस को दी और लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने की मांग की. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मेघौल हाट में भीड़भाड़ के दौरान चोरी की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती है. लोगों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >