Bihar News: बेगूसराय में सरे राह युवक के सीने में दाग दी 4 गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: मृतक की छाती पर तीन-चार गोलियां दागी गई हैं. गोली के निशान दिख रहे हैं. गोली लगने के बाद घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई.

Bihar News: बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक की सरे राह गोली मार कर हत्या कर दी गई. सदर थाना क्षेत्र के खाजहाँपुर के चक्की डेरा इलाके में बुधवार की देर रात खाजहाँपुर निवासी जोगेश्वर महतो के 28 वर्षीय पुत्र श्याम बिनोद कुमार महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मेहदा शाहपुर के बसौना चौक से छौड़ाही जाने वाली सड़क पर गोली मारी गई है. किसी राहगीर ने गुरुवार की सुबह करीब चार बजे सड़क पर शव देखा तो परिजनों को सूचित किया.

एक के बाद एक मारी चार गोलियां

सूचना मिलते ही परिजन घठनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया. श्याम बिनोद की हत्या से खाजहाँपुर पंचायत में कोहराम मच गया. गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई. मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामलेकी छानबीन की. उन्होंने बताया कि मृतक की छाती पर तीन-चार गोलियां दागी गई हैं. गोली के निशान दिख रहे हैं. गोली लगने के बाद घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई. ग्रामीणों की मांग पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. सभी बिन्दुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस ने शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है. मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे को छोड़ गए हैं. इधर, घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है. गोली क्यो मारी गई है और किसने मारी है, इसको लेकर परिजन भी परेशान है. कुछ भी साफ नहीं पता चल पाया है. पुलिस के लिए यह गुत्गुथी सुलझाना बहुत मुश्किल दिख रहा है. आस पास के लोग काफी घबराए हुए हैं. पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >