Bihar Crime: तीन लोगों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, मुंह में मिट्टी डालकर कर दी हत्या

Bihar Crime: जहानाबाद के एक गांव में तीन लोगों ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर और उसके मुंह में मिट्टी डालकर उसकी हत्या कर दी. पति ने पत्नी पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. घटना सामने आने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोप है कि कुछ बदमाशों ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. अब मृतका के पति ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

शौच के लिए गई थी घर से बाहर

घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव हो गया है. बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला शौच के लिए अपने घर से निकली थी. इसके बाद से ही वह वापस घर नहीं लौटी. वापस न लौटने पर उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू किया. लंबी खोजबीन के बाद भी जब महिला का पता नहीं लग पाया तो मामले की जानकारी पुलिस को दी. अगली सुबह लोगों ने देखा कि गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित एक पैन के किनारे महिला का शव पड़ा हुआ है.  

पति ने पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप लगाए

पति का कहना है कि उसकी पत्नी का गांव के ही तीन लोगों के साथ अवैध संबंध था. इस बात का वह लगातार विरोध भी करता था. रविवार रात वह घर से शौच करने के लिए निकली थी. आशंका है कि दो-तीन युवकों ने उसकी पत्नी के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसके उसका गला दाबकर और मुंह में मिट्टी डालकर कर हत्या कर दी. इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों ने किया हंगामा

दूसरी तरफ घटना के बाद महिला के मायकेवालों ने शव उठाने के दौरान जमकर हंगामा किया. फिलहाल, पुलि�� सभी एंगल पर जांच कर रही है. मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

ALSO READ: Bihar Crime: वीडियो गेम में गोली चलाना सीखा और दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, हैरान कर देगी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >