दरभंगा सोना लूटकांड जांच में धमाका, बेगूसराय में बम फटा, बिहार पुलिस के 5 जवान घायल

Bihar Crime News: दरभंगा सोना लूटकांड की जांच के दौरान बेगूसराय में बड़ा हादसा हो गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान बम विस्फोट में STF समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

Bihar Crime News: दरभंगा सोना लूटकांड की जांच के दौरान बेगूसराय जिले में बड़ा हादसा हो गया. नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक हुए बम विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया. इस धमाके में एसटीएफ के जवानों समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लूट के सोने की तलाश में चल रहा था ऑपरेशन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा लूटकांड से जुड़ा सोना वृंदावन गांव में कहीं छिपाकर रखा गया है. इसी आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही थी. संदिग्ध जगह पर खुदाई का काम चल रहा था.

खुदाई के दौरान हुआ जोरदार धमाका

जैसे ही पुलिस टीम जमीन की खुदाई कर रही थी, अचानक वहां दबा हुआ बम फट गया. धमाका इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग दहशत में आ गए और पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए संभल नहीं पाए.

पांच पुलिसकर्मी घायल, दो की हालत गंभीर

इस विस्फोट में एसआई विपिन कुमार ओझा, एसआई गुड़िया कुमारी, एसटीएफ के धर्मेंद्र कुमार, ज्ञानी कुमार और नगीना कुमार घायल हुए हैं. इनमें से दो पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आई हैं, जिन्हें बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है.

इलाज जारी, हालत स्थिर

घायलों में विपिन कुमार ओझा और मृत्युंजय मंडल की हालत को लेकर डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है और इलाज जारी है. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच तेज

घटना के बाद पूरे वृंदावन इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है. बम विस्फोट के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां भी एक्टिव हो गई हैं.

साजिश या दुर्घटना? जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम वहां पहले से प्लांट किया गया था या किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. इस घटना ने न सिर्फ पुलिस महकमे बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

Also Read: दिलीप जायसवाल बोले- अब नीतीश कुमार दिल्ली में रहेंगे, बिहार के अगले सीएम पर मंत्री ने क्या कहा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >