बेगूसराय के बलिया स्टेशन रोड पर हल्की बारिश से ही जलजमाव, नगर परिषद की तैयारियों की खुली पोल

Begusarai Waterlogging : बलिया नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड पर हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव हो गया. लाखों रुपये की लागत से बनी नई सड़क और तीन वर्ष पहले बने नाले के बावजूद जलनिकासी व्यवस्था फेल रही. स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता और नगर परिषद की मानसून तैयारियों पर सवाल उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की.

Begusarai Waterlogging : नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड पर गुरुवार दोपहर हुई हल्की बारिश ने नगर परिषद की मानसून पूर्व तैयारियों की पोल खोल दी. थोड़ी देर की बारिश के बाद ही सड़क पर जलजमाव हो गया, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित रहा. कई दोपहिया वाहन चालकों को जलजमाव के बीच होकर गुजरना पड़ा. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में लाखों रुपये की लागत से स्टेशन रोड का निर्माण कराया गया है. वहीं करीब तीन वर्ष पहले सड़क के पूर्वी हिस्से में जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण भी कराया गया था.

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाले के निर्माण के बावजूद हल्की बारिश में सड़क पर पानी भर जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. लोगों ने बताया कि नाला बनने से पहले पटेल चौक से स्टेशन चौक तक हर वर्ष बरसात में जलजमाव की गंभीर समस्या रहती थी. नाले के निर्माण के बाद कुछ समय तक स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन नई सड़क बनने के बाद फिर से जलनिकासी की समस्या सामने आने लगी है.

स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जलनिकासी व्यवस्था की जांच कर स्थायी समाधान करने की मांग की है. उनका कहना है कि अभी मानसून की शुरुआत भी नहीं हुई है और हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर गया. यदि लगातार बारिश हुई तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं. लोगों का कहना है कि नगर परिषद की मानसून पूर्व तैयारियां धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं. उनका मानना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishna

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >