बेगूसराय में 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार की चपेट में आया ट्रक चालक, हुई मौत

बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के नयागांव में सीमेंट उतारने के दौरान ट्रक की छत पर चढ़े चालक दीपक यादव की हाई-टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई. नयागांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर झारखंड स्थित परिजनों को सूचना दे दी है.

बेगूसराय के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लधौना पुनर्वास गांव स्थित अवनीश कुमार की सीमेंट, गिट्टी और बालू की दुकान पर ट्रक से सीमेंट पहुंचाने आए एक चालक की 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान झारखंड राज्य के देवघर जिला अंतर्गत रजपुरा गांव निवासी मधु यादव के पुत्र दीपक यादव के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक दीपक यादव अपनी गाड़ी से सीमेंट की डिलीवरी देने के लिए वहां आया था. दुकान के समीप ट्रक रोकने के बाद वह गाड़ी के ऊपर चढ़ा और तिरपाल बांधने वाली रस्सी खोलने लगा, ताकि सीमेंट की बोरियों को नीचे उतारा जा सके.

इसी दौरान तिरपाल की रस्सी खोलने के क्रम में उसका शरीर ऊपर से गुजर रहे 11 केवी के नंगे बिजली तार के संपर्क में आ गया. करंट का झटका इतना जोरदार था कि चालक की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई.

इस अप्रत्याशित घटना के बाद आसपास के इलाके में भारी अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और इसकी तुरंत सूचना नयागांव थाने की पुलिस को दी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटनास्थल पर पहुंचकर नयागांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही नयागांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया है.

Also Read : औरंगाबाद में 1 अक्टूबर से दूध का भाव 66 रुपये लीटर होगा, पशुपालक संघ ने लिया फैसला

पुलिस ने ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों को इस भीषण हादसे की आधिकारिक सूचना दे दी है तथा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन झारखंड से बेगूसराय के लिए रवाना हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नारायण कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >