न्यूजलपाईगुड़ी में बेगूसराय के खिलाड़ियों का जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Begusarai News : बेगूसराय कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने न्यूजलपाईगुड़ी में आयोजित ऑल इंडिया आसियारा कराटे समर कैंप में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है. खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर जीडी कॉलेज बेगूसराय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया.

Begusarai News : (विपिन कुमार मिश्र) बेगूसराय कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने न्यूजलपाईगुड़ी में आयोजित ऑल इंडिया आसियारा कराटे समर कैंप में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है. खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर जीडी कॉलेज बेगूसराय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया.

राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम

न्यूजलपाईगुड़ी में आयोजित कराटे समर कैंप में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया. खिलाड़ियों की सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

जीडी कॉलेज में हुआ भव्य सम्मान समारोह

गणेशदत्त महाविद्यालय बेगूसराय के पीजी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य प्रो भूपेंद्र नारायण समेत कई अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. समारोह का आयोजन बेगूसराय कराटे एकेडमी की ओर से किया गया था.

ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मिला विशेष सम्मान

इस मौके पर बेगूसराय कराटे एकेडमी से ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी श्रेयांश मित्तल, रूपम कुमारी, सुजीत कुमार और दिव्या सिंहा को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया.

मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

कार्यक्रम में अंकुश कुमार, कोमल कुमारी, प्रार्थना राज, राधिका कुमारी, अनिता कुमारी, स्वीटी कुमारी, अंशु कुमारी, अभिरंजन कुमार, आकृति कुमारी, मो असदुद्दीन, अक्षय कुमार, सपना कुमारी, दिव्यांशी कुमारी, मो फजलूल्लाह और सृष्टि गुप्ता सहित कई खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में डॉ शशिकांत पांडेय, डॉ अभिमन्यु प्रसाद, डॉ कुन्दन कुमार, इनर व्हील क्लब की प्रीति जगनानी, बबली मसकरा और शिक्षक नवनीत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन जिला कुश्ती संघ के सचिव कुन्दन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनआईएस कोच बृजभूषण कुमार ने दिया.

Also Read : शेखपुरा के एनएच किनारे अवैध ढाबों पर चलेगा बुलडोजर, 60 दिन में हटेगा अतिक्रमण, डीएम ने बनाई स्पेशल टास्क फोर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >