Begusarai News: चार दिन बाद भी लापता छात्र का नहीं मिला कोई सुराग, परिजन चिंतित

चेरिया बरियारपुर से 15 वर्षीय छात्र गौरव कुमार चार दिनों से लापता है। परिजन चिंतित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी को जानकारी मिले तो संपर्क करें।

Begusarai News: बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा गांव निवासी मनोज महतो का 15 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार बीते 25 जुलाई से लापता है. घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और वे किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं.

बिना बताए घर से निकला था छात्र

परिजनों के अनुसार, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला गौरव कुमार 25 जुलाई को बिना किसी को कुछ बताए अचानक घर से निकल गया था. काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की. आसपास के ग्रामीण इलाकों, बाजारों और संभावित रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की गई, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं लग सका.

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत, पिता ने की अपील

लापता छात्र के पिता मनोज महतो ने बताया कि इस संबंध में चेरिया बरियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करा दिया गया है. उन्होंने आम लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को गौरव कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वे तत्काल मोबाइल नंबर 7783031114 पर सूचना देकर मदद करें, ताकि बच्चे को सकुशल घर वापस लाया जा सके. इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की छानबीन और खोजबीन में जुट गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >