बेगूसराय की मनिअप्पा पंचायत के मुखिया मुरारी कुमार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Begusarai News : बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड की मनिअप्पा पंचायत ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है़ उत्कृष्ट काम करने के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए मनिअप्पा पंचायत का चयन किया गया है

Begusarai News : (नारायण कुमार) बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड की मनिअप्पा पंचायत ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है़ उत्कृष्ट काम करने के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए मनिअप्पा पंचायत का चयन किया गया है.

जानकारी के अनुसार, पंचायतों के विकास और कार्यों के मूल्यांकन के लिए केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित नौ विभिन्न थीम पर पंचायतों का आकलन किया जाता है.

पंचायत एडवांस इंडेक्स (PAI) में जिले बेहतर रेटिंग हासिल

मनिअप्पा पंचायत ने सभी थीम पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए पंचायत एडवांस इंडेक्स (PAI) में जिले की अन्य पंचायतों से बेहतर रेटिंग हासिल की. जांच और मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया.

इस सम्मान समारोह के लिए मनिअप्पा पंचायत के मुखिया मुरारी कुमार को तीन जून 2026 को नयी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. यहां उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जायेगा.


2023 में भी मुखिया मुरारी कुमार को मिला था सम्मान


इससे पहले 2023 में भी मुखिया मुरारी कुमार को पंचायत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था. लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चयनित होने से पर लोगों में खुशी का माहौल है़ इस पर मटिहानी प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय, उपप्रमुख सुधांशु कुमार, बीडीओ सदय कुमार, सीओ पृथा अखौरी, जिला परिषद सदस्य झुन्ना सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं नेमुखिया मुरारी कुमार को बधाई दी है.


पंचायत के लोगों को इसका श्रेय : मुरारी


मुखिया मुरारी कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय पंचायत के आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत टीम को देते हुए पंचायती राज मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास, स्वच्छता, जनभागीदारी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लगातार काम किया गया. इसका परिणाम आज राष्ट्रीय पहचान के रूप में सामने आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >