बेगूसराय का प्राचीन धार्मिक धरोहर, जहां पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, जानिए बाबा वीरभद्र नाथ मंदिर का महत्व

Begusarai News : बेगूसराय का चमत्कारी बाबा वीरभद्र नाथ मंदिर, जहां श्रद्धा के साथ पूरी होती हैं मनोकामनाएं.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : बेगूसराय जिले के मंझौल में स्थित बाबा वीरभद्र नाथ मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख एवं प्राचीन धार्मिक स्थल है. यह मंदिर न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है,बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भी विशेष महत्व रखता है. मंदिर परिसर में वर्षभर पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और भक्तों की भीड़ लगी रहती है. बाबा वीरभद्र नाथ मंदिर भगवान शिव के रौद्र एवं पराक्रमी स्वरूप वीरभद्र को समर्पित माना जाता है.पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वीरभद्र भगवान शिव के क्रोध से प्रकट हुए थे और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने अनेक दुष्ट शक्तियों का संहार किया था. इसी कारण भक्त इस मंदिर को शक्ति,साहस और संकटमोचन का प्रतीक मानते हैं.

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता है बाबा वीरभद्र नाथ धाम

स्थानीय लोगों के बीच यह गहरी मान्यता है कि बाबा वीरभद्र नाथ के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती. श्रद्धालु अपनी सुख-समृद्धि,परिवार की खुशहाली,स्वास्थ्य एवं अन्य मनोकामनाओं को लेकर मंदिर पहुंचते हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. कहा जाता है कि यहां श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने से कष्टों का निवारण होता है तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यहां सावन माह, महाशिवरात्रि और अन्य प्रमुख धार्मिक अवसरों पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है. इन अवसरों पर हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठता है. बाबा वीरभद्र नाथ मंदिर मंझौल ही नहीं,बल्कि पूरे बेगूसराय जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. वर्षों से यह मंदिर लोगों की आस्था,विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है,जहां हर दिन भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

Also Read : सीवान में पिता की लाश पोखरे से मिली, देखने पहुंची बेटी की करंट लगने से मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >